बाढ़ पीडितों के लिए किया धन-संग्रह
भारतीयजनता युवा मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष विंदा सिंह नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिटी सेंटर में जम्मू-कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ में तबाह हुए लोगों के सहायतार्थ धन संग्रह कार्यक्रम चलाया। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा के सभी वरीय नेता मौजूद थे और जनता से अपील की कि बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अंबिका खवास, विरंची नारायण, रोहित लाल सिंह, अखिलेश महतो, कृष्ण कुमार मुन्ना, उपेंद्र पांडेय, कमलेश राय, कृष्णा राय, शंकर रजक, वीरभद्र सिंह, द्वारिका, विनय, कुंज बिहारी, विक्की, महेन्द्र कुमार, ललेश सिन्हा, दीपू मोदी, सुशील तिवारी आदि उपस्थित थे।
धन संग्रह करते भाजपाई।