पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लांट में कोयला कम दो नंबर यूनिट हुई बंद

प्लांट में कोयला कम दो नंबर यूनिट हुई बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाष ठाकुर/प्रवीण पाठक|बेरमो/बोकारो थर्मल

डीवीसीमें कोयले की भारी कमी हो गई है। इस कारण बोकारो थर्मल प्लांट में विद्युत उत्पादन में भारी गिरावट आई है। कुछ जगह तो यूनिट को बंद भी करना पड़ गया है। बोकारो थर्मल की तीन यूनिटों में सिर्फ एक यूनिट चल रही है जिससे 170 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। बोकारो थर्मल प्लांट में सिर्फ नौ हजार टन ही कोयला स्टाक में है जबकि दो यूनिट को 370 मेगावाट उत्पादन पर चलाने में 24 घंटे में सात हजार टन कोयले का खर्च आता है। इस कारण दो और तीन नंबर यूनिट को बंद कर रखना पड़ रहा है। प्रबंधकीय सूत्रों के अनुसार बीती रात कारो परियोजना से रैक के जरिये तीन हजार टन कोयला आया जिसमें 500 टन से ज्यादा कोयले की जगह पत्थर ही निकल आया। अगर आगे भी यही हाल रहा तो प्लांट के पूरी तरह से बंद हो जाने की संभावना है।

क्या कहते हैं अधिकारी

बोकारोथर्मल के मुख्य अभियंता जेपी सिंह ने कहा कि कोयले की मांग सीसीएल से बार-बार की जा रही है, परंतु जितना कोयला चाहिए उसका आधा भी नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि बिजली उत्पादन में कमी हो रही है।

आॅल वैली में विद्युत उत्पादन गिरा

आॅलवैली की उत्पादन क्षमता 6357 मेगावाट है जबकि मात्र 2516 मेगावाट ही बिजली उत्पादन हो रहा है। बोकारो थर्मल में 170 मेगावाट, एमटीपीएस में 1175 मेगावाट, डीटीपीएस में 168 मेगावाट, चंद्रपुरा में 488 मेगावाट, डीएसटीपीएस में 480, केटीपीएस में शून्य, आरटीपीएस मे शून्य, एमएचएस में 10, पीएचएस में 35 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है।