पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में दो गुटों में तनातनी

जमीन विवाद में दो गुटों में तनातनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालीडीह। बालीडीहथाना अंतर्गत माराफारी पंचायत के गड़ियाघुटू में जमीन विवाद में दो गुटों में तनातनी हो गई। विवाद को बढ़ता देख बालीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बोकारो मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार सिन्हा भी मौके पर आए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद चास सीओ राम नरेश सोनी को बुलाया गया। मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर तत्काल दोनोंं पक्षों को शांत रहने का निर्देश दिया। साथ हीं दोनो पक्षों को जमीन से जुड़े कागजात लेकर सीओ कार्यालय बुलाया गया।