पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमाफिया पर होगी कार्रवाई : डीसी

भूमाफिया पर होगी कार्रवाई : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तउमाशंकर सिंह ने कहा है कि अंचलों से मिलकर सरकारी जमीन को अपने कब्जे में करने वाले भूमाफिया पर कार्रवाई होगी। भूमाफिया वन भूमि, सरकारी जमीन, पहाड़, नदी, नाले आदि को अंचल के अधिकारियों से मिलकर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं जमीन के कागजात भी बना लिए हैं। इसमें अंचल के अधिकारियों की भी मिली भगत होती है। अधिकारियों और भूमाफिया पर जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वहीं मंगलवार को अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बांधगोड़ा में पुलिस प्रशासन के सहयोग से वन भूमि को लूटने संबंधित उपायुक्त को एक स्मार पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के केन्द्रीय सचिव धानसिंह मुंडारी, सीपीएम के काॅ राजकुमार गोरांई, इंडियन एसोसिएशन आफ लायर्स के अधिवक्ता रणजीत गिरि, बोकारो जिला मुखिया संघ के उपाध्यक्ष राजेन्द्र रवानी, उप मुखिया संघ के महासचिव सुधीर मंडल, वनाधिकार समिति के अध्यक्ष बीरबल सिंह, आदिवासी सेगल अभियान के आकाश दीप टुडू, सामाजिक कार्यकर्ता योगो पूर्ति, राम दयाल सिंह, विजय घटवार, हीरालाल हंसदा, नेम्हस तिर्की, निवारण मांझी, राजकिशोर सिंह आदि शामिल थे। उपायुक्त से प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। पांच सूत्री मांगों में बांधगोडा की जमीन का सीमांकन कर ट्रेंच कटिंग करने, बांधगोडा के ग्रामीणों पर भूमाफिया द्वारा दायर झूठे मुकदमे वापस लेने, वन भूमि की लूट में सहयोग करने वाले पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अन्य पर तत्काल कार्रवाई करने, गरगा नदी के किनारे आदिवासियों के परंपरागत माड़घाटी शव दफनाने की जगह को मुक्त करा कर चहारदीवारी बनाने आदि शामिल है।