पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो थर्मल। नावाडीहप्रखंड के कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय हरलाडीह में विद्यालय के नए सचिव मिथिलेश महतो का छात्र परिचय समारोह विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित की गई। यहां सत्र 2013-14 की मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड में टाॅपर रहने वाले छात्र मो जावेद एवं विद्यालय के टाॅपर छात्रा चांदनी कुमारी, चंद्रदेव हासदा को सम्मानित किया गया। यहां श्री महतो ने कहा कि शिक्षा जीवन की विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मौके पर प्रधानाध्यापक गणेश महतो, शिक्षक नागेंद्र पांडेय, कमालुदीन अंसारी, केदारनाथ नायक, ज्योतिस प्रसाद सिंह, सुरेश प्रजापति, हरेंद्र कुमार महतो, महेंद्र महतो, कुंती कुमारी, पूर्व मुखिया अनंत लाल महतो, दिलीप गुप्ता, नेहरूल अंसारी, मोहनलाल साव सहित कई लोग उपस्थित थे।

बच्चों को सम्मानित करते सचिव।