15 साल से विकास नहीं : अकलू
किसानमजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक चास स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता तापस बनर्जी ने की। यहां पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2000 के पहले बोकारो विधानसभा के प्रत्येक गांव में पथ निर्माण, चापाकल, स्कूल भवन, पुल-पुलिया, पीसीसी रोड, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास बिहार सरकार के समय किसान मजदूर संघ के माध्यम से किया गया। इसके बाद 15 साल तक किसी विधायक ने कोई काम नहीं किया। किसान मजदूर संघ ने बोकारो विधानसभा से प्रत्याशी राजेश महतो को घोषित किया है। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए ये सबसे आगे रहेंगे। वहीं राजेश को सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अखिलेश शर्मा, राम दास रजक, संतोष गोरांई, विपिन कुमार, विजय दत्ता, दयामय चटर्जी, बबलू श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश मांझी, कुंदन रजक, शत्रुघ्न रजक, रखाल चटर्जी, विवेक कुमार, अजय महतो, विनोद महतो, राजेश महतो, भोला ठाकुर, के पी रजवार, दशरथ महतो, चंद्र मोहन रजवार, जयप्रकाश, अजय पाल, राजेश पाल, गुहीराम गोप, एस एन सिंह, शशि गोरांई आदि उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं के साथ महतो।