एडीएजी ने एमके क्लब को हराया
बोकारो | सूरजमरांडी के शानदार गोल की मदद से एडीएजी क्लब ने मुन्ना क्लब वास्तेजी को तथा सुनील के शानदार खेल की मदद से एमके क्लब ने एसआरके कुर्मीडीह को हराकर कोल्हान फुटबाल टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली। कोल्हान फुटबाल क्लब के तत्वावधान में बिरसाबासा स्थित फुटबाल मैदान में चल रहे इनामी राशि फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दौर के मैच खेले गए। मंगलवार को खेले गए मैच में एडीएजी ने मुन्ना क्लब वास्तेजी को सूरज के एकमात्र विजयी गोल की मदद से 1-0 से तथा एमके फुटबाल क्लब सेक्टर 3 ने एसआरके कुर्मीडीह को सुनील के शानदार दो गोलों की मदद से 2-0 से हराकर प्रतियोगिता के तीसरे दौर में जगह बना ली।