विश्वकर्मा पूजा धूमधाम के साथ करेंगे
बोकारो | विश्वकर्माजनजागरण मंच के तत्वावधान में सेक्टर 12 बी में बुधवार को धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विश्वकर्मा जनजागरण मंच के सभी सदस्य उपस्थित होंगे। यह निर्णय एक बैठक में लिया गया गया। बैठक में पूजा कमेटी के अध्यक्ष आरएस शर्मा, महासचिव सीएल ठाकुर, कोषाध्यक्ष डीएन शर्मा, संचालक सह संयोजक आरके शर्मा तथा संरक्षक केएन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।