पंडाल तैयार, विश्वकर्मा पूजा आज
बालीडीह | शहरमें देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा के लिए कई जगहों पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करवाया गया है। बालीडीह के आस पास रेलवे और बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र बियाडा में पूजा के लिए भव्य तैयारी की गई है। रेलवे कालोनी के आसपास 17 जगहों में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। रेलवे स्टेशन के पास टेम्पो स्टैण्ड ट्रेकर स्टैण्ड का पूजा पंडाल खूबसूरत बन रहा है। इस बार भी टेम्पो स्टैण्ड की ओर से 19 सितंबर को बंगाल से आए आरकेस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। टेम्पो स्टैण्ड के पंडाल का उदधाटन बोकारो के आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह करेंगे। आरकेस्ट्रा का उदघाटन रेल एसपी करेंगे। वहीं ट्रेकर स्टैण्ड की ओर से 20 सितंबर को आसनसोल का आरकेस्ट्रा बुलाया गया है।