पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदा रहना है तो माया के अधीन जीना पड़ेगा

जिंदा रहना है तो माया के अधीन जीना पड़ेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पोस्टर को दिखाता एक पुलिसकर्मी।)
बोकारो। चास थाना क्षेत्र के कई इलाकों में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने धनबाद, बोकारो के व्यवसायियों, बिल्डरों, रेलवे ठेकेदारों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से पोस्टर चिपकाए। सभी पोस्टर चास के अशोक वाटिका, शिवपुरी कालोनी, भगवती कालोनी, बिहार कालोनी, बाउरी टोला के कई स्थानों पर चिपकाए गए। इसके अलावा चास स्थित खूबसूरत नामक दुकान के मालिक के वाहन में भी पोस्टर चिपकाए गए थे।
सुबह होते ही पूरे चास-बोकारो में इस पोस्टर बाजी की चर्चाएं शुरु हो गई। पोस्टर बाजी की घटना से चहल-पहल वाली कालोनियों में दहशत देखा गया। रात में सबसे पहले खूबसूरत नामक दुकान के संचालक की गाड़ी में पोस्टर चिपकाने के बाद इसके संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना रात में ही दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तब पता चला कि पोस्टर बाजी की यह घटना कई कालोनियों में हुई है।

स्केचपेन और ब्लू रंग की स्याही में लिखा गया है पोस्टर में | पोस्टरोंमें हाथ से ब्लू रंग की स्याही से या स्कैच पेन के सहारे लिखा हुआ है। पोस्टर के सबसे ऊपर महाराजजी उर्फ माया सिंह लिखा हुआ है। इसके नीचे लिखा हुआ है कि धनबाद और बोकारो के रेलवे ठेकेदार, व्यवसायी, बिल्डरों के दिल में आतंक और वर्चस्व कायम करने गया। अगर शहर में जिंदा रहना है तो महाराजजी उर्फ माया के अधीन जीना पड़ेगा। क्योंकि माया बोलता नहीं जान लेता है। इसके बाद पुन: नीचे महाराजजी उर्फ माया सिंह लिखा हुआ है।
इस पोस्टर बाजी से कालोनी वासियों में पूरी दहशत है। कई जगहों पर तो लोगों ने भय से पोस्टर को फाड़ना उचित नहीं समझा। वहीं चास थाना पुलिस का मानना है कि पूजा में खलल डालने के लिए कुछ लोगों ने इस हरकत को अंजाम दिया है। जिन्हें जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

होगी विधि सम्मत कार्रवाई : एसपी

एसपीजितेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि चास में यह पोस्टर बाजी दहशत फैलाने के ख्याल से किसी अपराधी ने की है। इसकी तलाश की जा रही है। पकड़े जाने पर इसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।