झामुमो का प्रत्याशी बनाने की मांग
बोकारो | झामुमोबालीडीह शाखा कमेटी की बैठक बालीडीह में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभु केवट और संचालन कामेश्वर केवट ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महानगर अध्यक्ष मंटू यादव बोकारो के लोकप्रिय नेता हैं। वे हमेशा गरीब, विस्थापित और सेल कर्मियों की आवाज उठाते हैं। इसलिए उन्हें विधानसभा चुनाव में झामुमो का प्रत्याशी बनाया जाए। बैठक में माणिक साव, विंदेश्वर घटवार, आनंद साव, विनोद कुमार, मो. मुर्तुजा, शंकर प्रसाद, नीरज मिश्रा, अमित साव, नितिन देव पांडेय, रंजीत रजवार, गोविंद मांझी, दीपक दास आदि उपस्थित थे।