पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमसभा ने प्रेस क्लब की समिति भंग की

आमसभा ने प्रेस क्लब की समिति भंग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोप्रेस क्लब की पुरानी समिति मंगलवार को बोकारो क्लब में आयोजित एक आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से भंग कर दी गई। साथ ही, नई कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए आगामी 23 सितम्बर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। निदेशक मंडल के निर्देशानुसार आयोजित इस आमसभा की अध्यक्षता कर रहे निदेशक मंडल के संयोजक विकास चंद्र महाराज ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल गत एक वर्ष पूर्व ही पूरा हो गया था। इसके बावजूद चुनाव नहीं कराए जाने के कारण आज अंततः इसे भंग कर नई समिति के गठन का निर्णय लिया गया। चुनाव को लेकर 18 सितम्बर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 21 सितम्बर को नामांकन की अंतिम तिथि है तथा 22 सितम्बर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। चुनाव संपन्न कराने तक निदेशक मंडल अपने अस्तित्व में रहेगा। मतदान हेतु 18 सितम्बर से पूर्व क्लब के सदस्यों को अपनी सदस्यता का नवीकरण कराना अनिवार्य है। आमसभा में बोकारो प्रेस क्लब को सशक्त बनाते हुए पत्रकारों के हित के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर काम करने पर बल दिया गया। मौके पर निदेशक मंडल के संयोजक विकास सहित अजय, जय, आशीष, मनोज, विजय, अक्षय आदि मौजूद थे।