सपा की जीत पर खुशी जताई
बोकारो | उत्तरप्रदेश में हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत पर बोकारो के कार्यकर्ताओं ने चास के जोधाडीह मोड़ स्थित कार्यालय में मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़े। साथ ही मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट किए। इस मौके पर सपा के प्रदेश महासचिव मुमताज अली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शानदार जीत ने सांप्रदायिकता को दफना दिया और भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द को जनता ने गले लगा लिया। खुशी जाहिर करने वालों में मुख्य मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राही, महेश सिंह, पंचू झा, असगर अंसारी, कलाम अंसारी, मनोज महतो, नंदन यादव, नरेश चौधरी, गणेश राम, संजय, परमेश्वर राय आदि शामिल हैं।