पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यावसायिक वाहनों के एनओसी पर प्रतिबंध

व्यावसायिक वाहनों के एनओसी पर प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबव्यवसायिक वाहनों को तत्काल बाहर ले जाने के लिए एनओसी नहीं मिल सकेगा। यह प्रतिबंध जिला परिवहन पदाधिकारी ने कई व्यवसायिक वाहनों की जांच के क्रम में उन पर काफी अधिक टैक्स गिरने के बाद भी उन्हें पूर्व में एनओसी दे दिया गया। जिसकी वजह से यहां के कई वाहन मालिक बगैर टैक्स दिए हुए ही अपने वाहन लेकर अन्य राज्यों में चले गए। जिसकी वजह से राजस्व में भारी गिरावट गई है।

यहहुई अनियमितता : कईट्रक और टेलर काफी अधिक टैक्स बकाया होने के बावजूद यहां से एनओसी लेकर राज्यों में चले गए। जिसकी वजह विभाग का लाखों रुपये टैक्स भी उनके साथ ही अन्य राज्यों में चला गया है।

एनओसीरोकने का हक किसी को नहीं- अजय :जिला परिवहन अभिकर्ता संघ के सचिव अजय राय ने बताया कि परिवहन एक्ट में व्यवसायिक वाहनों का एनओसी बाहर लेकर जाने से रोकने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर राजस्व बढ़ाना है तो परिवहन विभाग से जुड़े हुए सभी काम को सही ढंग से और समय पर करें तो राजस्व बढ़ेगा। अब एनओसी पर प्रतिबंध लगने से तो जिन वाहन मालिकों का बाहर में वाहनों का व्यवसाय है उनकी परेशानी बढ़ गई है।

राजस्वमें बढ़ोतरी के उद्देश्य से रोक: डीटीओ : जिलापरिवहन पदाधिकारी ने बताया कि राजस्व बढ़ाने को व्यवसायिक वाहनों के दस्तावेजों की जांच हेतु सिर्फ कुछ समय के लिए यह रोक है। ऐसे भी वाहन हैं जिन पर लाखों रुपये टैक्स बकाया के बावजूद सिर्फ एक क्वार्टर का ही टैक्स जमा किए हैं।