सचिव समेत कई आजसू में शामिल
सचिव समेत कई आजसू में शामिल
बोकारो | झारखंडमुक्ति मोर्चा चास प्रखंड के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता झामुमो को छोड़कर आजसू के केंद्रीय महासचिव सह विधायक उमाकांत रजक के समक्ष आजसू पार्टी में शामिल हुए। विधायक के सेक्टर नौ स्थित आवास में पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांत में आस्था प्रकट की। वहीं विधायक रजक ने कहा कि आजसू पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि लोग पार्टी में शामिल हो रहें हैं। पार्टी में शामिल कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन हित में काम करेंगे। शामिल होने वालों में झामुमो चास प्रखंड सचिव राजेश महतो, अजीत कुमार महतो, दुलाल चंद्र महतो, अशोक कुमार महतो, संजय कुमार गोराईं, छोटनलाल महतो विकास महतो के नाम शामिल हैं।