अधिवक्ता के निधन पर शोक
बोकारो | बोकारोजिला अधिवक्ता संघ के सदस्य जान मोहम्मद अंसारी के निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सेंट्रल हॉल में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सीताराम रवानी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर अधिवक्ताओं में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में एसबी तिवारी, एमके श्रीवास्तव, सुदेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, एमके सिंह, महेश चौधरी, उषा श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, विष्णु प्रकाश, नवीन कुमार, रूपेश कुमार, राकेश कुमार झा, प्रेम कुमार 2 सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।