एचएससीएल में भ्रष्टाचार : झा
भ्रष्टाचारसे सामंजस्य नहीं कर पाने के कारण पद त्यागना श्रेयस्कर समझा। यह कहना है एचएससीएल के पूर्व ईडी रामाधार झा का। उन्होंने कहा कि हर काली रात के बाद सुबह होती है, लेकिन एचएससीएल में उसके विपरीत हुआ। 31 मार्च 2013 को सीएमडी के बदलते ही भ्रष्टाचार का घटाटोप अंधेरा छा गया। कंपनी को भ्रष्टाचार का अंधेरा ने घेरना शुरू किया। कनीय पदाधिकारी काे वरिष्ठतम कुर्सी प्राप्त करने के लिए नजराने की व्यवस्था करनी पड़ रही थी। झा ने कहा कि वे ऐसी प्रथा और ऐसी व्यवस्था से बिल्कुल सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाते हैं। इस कुव्यवस्था में शामिल होने के बजाय उन्होंने पद त्याग दिया।