गठबंधन की जीत पर खुशी जताई
बोकारो | बोकारोजिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में यूपी में यूपीए गठबंधन की जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया। पटाखे छोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के झूठे आश्वासन की पोल खुल गई है। मतदाताओं ने समझदारी के साथ भाजपा को नकार दिया है। खुशी जाहिर करने वालों में विमल कृष्ण चौबे, हीरा सिंह चंद्रवंशी, राम प्रकाश, लाला मोहन लायक, गौर कर्मकार, आशा देवी, सगीर अंसारी, रामेश्वर शर्मा, बालेश्वर सिंह राठौर, प्रेम सिंह, कृष्णा तिवारी, अमीन अंसारी आदि लोग शामिल हैं।