ड्राइविंग लाइसेंस के लिए की गई जांच
बोकारो | दोपहियाऔर चार पहिया वाहनों का लाइसेंस बनाने वाले लोगों की मंगलवार को टेस्टिंग ली गई। इनसे वाहन चलवाकर देखा गया। यह टेस्टिंग जिला परिवहन पदाधिकारी जयदीप तिग्गा अौर मोटरयान निरीक्षक श्याम किशोर यादव की देखरेख में हुई। टेस्टिंग के पूर्व आवेदकों की मेडिकल फिटनेश देखने के बाद मैट्रिक का प्रमाणपत्र, आवासीय सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इस टेस्टिंग में ही आवेदकों को लाइसेंस की स्वीकृति दी गई। इस मौके पर जिला परिवहन कार्यालय तथा मोटरयान निरीक्षक कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।