पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूछताछ के लिए दो लोग हिरासत में लिए

पूछताछ के लिए दो लोग हिरासत में लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टहाजत से दो कैदियों के भागने के मामले में पुलिस ने चास धर्मशाला मोड़ स्थित मोबाइल दुकान विमल कम्यूनिकेशन के विवेक अग्रवाल सोंटी अग्रवाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। क्योंकि चास जेल में दोनों भाइयों की मुलाकात बबलू चौधरी सुदन सिंह से हुई थी। दोनों अग्रवाल बंधु पूर्व में किसी मामले में जेल गए थे। जेल से छूटने के बाद दोनों ने मोबाइल पर इनसे संपर्क किया था। कोर्ट हाजत में बंद अन्य कैदियों ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को बताया कि वे लोग कई दिनों से भागने की फिराक में थे जिसमें कोर्ट हाजत में कार्यरत पुलिस कर्मियों का हाथ है। वहीं अन्य कैदियों ने यह भी बताया कि पानी की बोतल में इन लोगों के लिए शराब भी कोर्ट हाजत में लाया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोर्ट हाजत में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके अलावे पुलिस ने चास के गुजरात कालोनी सहित कई क्षेत्रों में भागे हुए कैदियों की धर-पकड़ के लिए देर रात तक छापेमारी की गई। कोर्ट हाजत से दोनों कैदी बबलू चौधरी सुदन सिंह के भागने की खबर पुलिस को दोपहर बाद लगभग चार बजे मिली थी।