पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवकाश को ले दोराहे पर खड़े शिक्षक

अवकाश को ले दोराहे पर खड़े शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बोकारोमें शिक्षकों को आधा दर्जन से ज्यादा संगठन है। हर आंदोलन में इनकी अलग अलग राय होती है। वेतनमान के संशोधित लाभ की मांग को लेकर राज्य भर में 19 और 20 सितंबर को हाेने वाले सामूहिक अवकाश पर भी इनकी अलग-अलग राय है। इससे जिले के शिक्षक दोराहे पर खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बोकारो ने 19 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर कामकाज करने का निर्णय लिया है, वहीं बोकारो जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि राज्य महासचिव के निर्देशानुसार शिक्षक धैर्य एवं निष्ठा के साथ निर्धारित समय तक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य करते रहेंगे कि सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जेपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ ने सूबे के वित्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद 19 और 20 सितंबर को शिक्षकों से सामूहिक अवकाश में रहने की अपील की है।