आरटीआई के तहत मांगी जानकारी
बोकारो | ब्रह्मगुरुश्री श्री अदभुतानंद झारखंडी बाबा ने आरटीआई के तहत धार्मिक स्थलों पर टैक्स वसूली की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल, मुर्दाघाट आदि जगहों की नीलामी सरकार किस आधार पर करती है। साथ ही किस आधार पर टैक्स वसूली की जाती है। उन्होंने कहा है कि मंदिरों में शुभ कार्य दाह संस्कार में सरकार को शुल्क क्यों देना पड़ता है।