बोकारो से चुनाव लड़ेंगे देव शर्मा
बोकारो | युवालायंस क्लब फोर्स के प्रधान कार्यालय में बोकारो विधानसभा के सभी पंचायत अध्यक्षों की बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं बोकारो में गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए बोकारो विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे युवा कांग्रेस बोकारो विधानसभा का अध्यक्ष चुनाव जीत कर बने हैं। इसलिए बोकारो विधानसभा में दावेदारी बनती है। इसकी सारी जानकारी युवा कांग्रेस के आला कमान को दी गई है।