पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की गई

ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | रिजर्वबैंक आॅफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक प्रवीण रंजन की उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक एलडीएम कल्याण भट्टाचार्य की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय चास में हुई। बैठक में ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की गई। समीक्षा में चास प्रखंड का औसत अनुपात 25 प्रतिशत पाया गया। जिसमें सबसे ज्यादा सिंडिकेट बैंक चास का 39 प्रतिशत, सबसे कम स्टेट बैंक सेक्टर नौ का 13 प्रतिशत रहा। इसके बाद ब्लाक क्रेडिट प्लान की समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत कृषि में सबसे ज्यादा बैंक ऑफ इंडिया चिकिसिया की उपलब्ध सौ प्रतिशत रहा। सबसे कम एसबीआई के शाखाओं की रही। बैठक में डीडीएम नाबार्ड के के एन दास, एसबीआई के जिला समन्वयक गजेंद्र यादव, सपोर्ट के डीपीएम विनोद कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रमणि प्रसाद आदि उपस्थित थे।