सीआईएसएफ में हिन्दी पखवाड़ा
बोकारो। केन्द्रीयऔद्योगिक सुरक्षा बल, बीएसएल बोकारो में हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया पखवाड़ा के दौरान हिन्दी की कुल 08 प्रतियोगिताएं जैसे हिन्दी वाद विवाद, हिन्दी श्रुतिलेखन, टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, हिन्दी अनुवाद, निबंध, टंकण एवं केऔसुब के बच्चों हेतु हिन्दी भाषण आदि आयोजित की गई। हिन्दी पखवाड़ा का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सफल प्रतियोगियों को वरिष्ठ कमांडेंट एसएस मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।