131 आवेदकों ने दिया साक्षात्कार
बोकारो | स्वास्थ्यमहकमे में संविदा के आधार पर 131 आवेदकों का साक्षात्कार चयन समिति के अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में लिया गया। यह चयन 16 पदों के लिए किया जाना है। जिसमें प्रखंड डाटा मैनेजर के 8 पद, आयुष फार्मासिस्ट के लिए 2, फैमिली प्लानिंग काउंसलर के 2, अर्श काउंसलर के 2 तथा ऑप्थेल्मिक डाटा मैनेजर के 2 पदों के लिए नियुक्ति की जानी है। साक्षात्कार में एसी डा संजय कुमार, ओएसडी राजेश राय, सिविल सर्जन डा शशिभूषण, जिला मलेरिया पदाधिकारी अनिल पोद्दार आदि उपस्थित थे।