प्रेस क्लब देगा बाढ़ पीड़ितों को सहयोग
बोकारोप्रेस क्लब की आमसभा की बैठक 18 सितम्बर को सिटी पार्क स्थित रेस्टोरेंट में क्लब के अध्यक्ष रामप्रवेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासचिव धनंजय प्रताप ने विचार के लिए दो मुद्दों को सदस्यों के सामने रखा। प्रथम जम्मू कश्मीर में आयी आपदा पर क्लब की भूमिका एवं दूसरा कुछेक ऐसे पत्रकार जो क्लब के सदस्य नहीं है उनके द्वारा क्लब को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास। क्लब के निदेशक मंडल के संयोजक अभय मिश्रा, मृत्युंजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो क्लब के सदस्य नहीं हैं वे क्लब की कार्यकारिणी समिति को भंग करने की घोषणा कर रहें हैं। निदेशक मंडल के सदस्य ज्ञानेन्दु जयपुरियार एवं उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ गब्बर ने इसे हास्यास्पद करार दिया। एक सुर में सदस्यों ने ऐसे प्रयास की घोर निंदा की। जम्मू कश्मीर में आई विपदा के मुद्दे पर कोषाध्यक्ष शंभू पाठक ने 2100 रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में क्लब द्वारा देने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पास किया गया। बैठक में पत्रकारों के अलावे हेमंत, मृत्युंजय, मनोज, अंबिका, मोहित, हिमांशु, विश्वजीत, राजाराम, अशोक, सुरेन्द्र, मिथिलेश, राकेश, अनिल, सच्चिदानंद पाठक, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।