पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन

पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बोकारो के पहलवानों ने शानदार दांव पेंच दिखाते हुए राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।प्रतियोगिता में बोकारो के पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल कर बोकारो का मान बढ़ाया है।
तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में बोकारो ने 6 स्वर्ण एक कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में नीतिश कुमार, मो. सरफराज, सुनील कुमार, विकास कुमार, सुजीत कुमार चंदन कुमार शामिल हैं जबकि पी कुमार ने कांस्य पदक जीता।
12 से 14 सितंबर तक राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगांव में हुए राज्य स्तरीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रशिक्षक जानकी राय के नेतृत्व में बोकारो के 10 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था।