पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि जमा की

बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि जमा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर चार में मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धनराशि एकत्रित की गई। प्रदेश सह संयोजक राकेश कुमार मधु ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम करेंगे।
भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने में यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। इस अवसर पर सुशील कुमार को जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया। मौके पर भरत सिंह, नीरज प्रताप सिंह, लालबाबू पांडेय, गणेश महथा, घनश्याम नारायण, चिंटू सिंह, मिथिलेश पांडेय, सरोज सिंह, अमित मिश्रा, संतोष झा आदि उपस्थित थे।