पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएम डीटी क्लब संयुक्त विजेता

एएम डीटी क्लब संयुक्त विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबालखेल दर्शकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। पूरे विश्व में फुटबाल खेल को सबसे अधिक पंसद किया जाता है। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण ने कोल्हान फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि हार जीत से ज्यादा युवाओं का खेलकूद में हिस्सा लेना महत्वपूर्ण है। खेलकूद युवाओं को स्वस्थ शरीर के साथ मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इस मौके पर सेक्टर 12 थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, विकास कुमार, आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।

दोनोंटीमें संयुक्त विजेता

आेल्डमोंग फुटबाल क्लब सेक्टर 3 डीटी फुटबाल क्लब स्टील टोला ने 18 वें काेल्हान फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब संयुक्त रूप जीत लिया। बिरसा बासा के मैदान में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मैच गोल रहित रहने के बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। काेल्हान स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 13 सितंबर से शुरू हुए काेल्हान फुटबाल टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। दर्शकों से खचाखच भरे हुए बिरसा बासा के मैदान में एएम एफसी डीटी क्लब के बीच खेला गया फाइनल काफी रोमांचक रहा। खेल के पहले हाफ में डीटी क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एएमएफसी के गाेल पर कई बार हमले किए। लेकिन एएमएफसी के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए सभी हमले विफल कर दिए।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कोल्हानफुटबाल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल के संयुक्त विजेता दोनों टीम को मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण ने ट्राफी के साथ 12501-12501 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7501 और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5501 रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्लब के अध्यक्ष रावल लियांगी, सचिव रेंगो बिरूआ, झरि लाल पात्रा, पी हेम्ब्रम, प्रधान हेम्ब्रम, सुनील किशोर श्रेष्ठ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दोनों विजेता टीमों को ट्राफी देते मुख्य अतिथि अन्य।