करियर काउंसलिंग 23 सितंबर को
बोकारो | चाणक्याआईएएस एकेडमी का नि:शुल्क करियर काउंसलिंग 23 सितंबर को बोकारो में आयोजित किया जाएगा। सिविल सर्विस के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए चाणक्या आईएएस एकेडेमी का काउंसलिंग का पहला अवसर बोकारो के युवाओं को मिलेगा। सेक्टर चार स्थित होटल क्लासिक के सभागार में 23 सितंबर को युवाओं के लिए नौ बजे से नि:शुल्क काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है जिसमें एकेडेमी के अनुभवी शिक्षकों द्वारा सिविल सर्विस से जुड़ी बातें एवं उनके मन में उत्पन्न सवालों का हल बताएंगे। यह जानकारी संस्थान के पदाधिकारी संजीव श्रीवास्तव एवं अजय सिंह ने दी।