पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंधु तिर्की का पुतला दहन किया

बंधु तिर्की का पुतला दहन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। मारवाड़ीमहिला समिति की सदस्यों ने अध्यक्षा श्यामालक्षीरामका के नेतृत्व में धर्मशाला मोड़ चास में तृणमूल कांग्रेस के नेता सह विधायक बंधु तिर्की का पुतला दहन किया। अध्यक्षा लक्षीरामका ने कहा कि घाटशिला में विधायक तिर्की ने सभा में कहा है कि मारवाड़ी महिलाएं लिपिस्टिक लगाकर धरना पर बैठती हैं। यह अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि विधायक का इस तरह का बयान मारवाड़ी समाज के लाेगों को उद्वेलित किए हुए है। उनके इस बयान से मारवाड़ी समाज आहत है। एक विधायक को इस तरह का वक्तव्य नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधायक को मारवाड़ी समाज से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन के पूर्व समाज की 70 महिला एवं पुरूषों ने रैली निकालकर पुतले को नगर भ्रमण कराया तथा नारेबाजी करते हुए नेताओं को अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की चेतावनी दी। पुतला दहन के मौके पर प्रेमा टमकोरिया, देविका अग्रवाल, उमा मानकसिया, डिंपल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।