- Hindi News
- 15 दिन में पूरा करें इंदिरा आवास : तिवारी
15 दिन में पूरा करें इंदिरा आवास : तिवारी
डीसीउमाशंकर सिंह के निर्देश पर चास प्रखंड कार्यालय में इंदिरा आवास की स्थित जानने के लिए विशेष समीक्षा बैठक की गई। इसमें विशेष रूप से जिला स्तर से प्रतिनियुक्त सहायक परियोजना पदाधिकारी रूपेश तिवारी के अलावा चास बीडीओ विजयेंद्र कुमार और प्रखंडस्तरीय पर्यवेक्षक विवेकानंद चौधरी मौजूद थे। इस दौरान तिवारी ने पंचायत सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर अपूर्ण इंदिरा आवासों को पूर्ण करा लें। उन्होंने कहा कि पंचायत सेवक स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे कि आवासों की स्थिति क्या है। पहली किश्त जारी किए गए इंदिरा आवासों के लाभुकों को अविलंब दूसरी किश्त देनी है। जबकि दूसरी किश्त जिन्हें मिली है, उनका आवास 15 दिन के अंदर पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि जो पंचायत सेवक अच्छा काम करेंगे उनका नाम जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। जबकि खराब काम करने वालों का नाम भी जिला भेजा जाएगा। बैठक में बिना सूचना के दो पंचायत सेवक अनुपस्थित थे, उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। उल्लेखनीय है कि चास प्रखंड में 2010- 11 से लेकर अब तक लगभग 1200 इंदिरा आवास लंबित है। ऐसा चास के अलावा नावाडीह, चंदनकियारी, पेटरवार और गोमिया प्रखंड भी आवास काफी संख्या में लंबित हैं। डीसी ने जिलास्तर से पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर बारी बारी से इन प्रखंडों में विशेष समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिया है।
एसडीओने की मनरेगा की समीक्षा
एसडीओश्याम नारायण राम ने चास प्रखंड में चल रहे मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि चास प्रखंड में मनरेगा में खर्च बढ़ाएं। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि जो रोजगार सेवक लापरवाही करते हैं, उनकी रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा में जो रोजगार सेवक अच्छा काम करेंगे वे पुरस्कृत होंगे और जो खराब काम करेंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ, बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।
बैठक करते एपीओ और बीडीओ।