किया ऑनलाइन भुगतान प्रणाली का शुभारंभ
बोकारोस्टील प्लांट द्वारा संपदा विपत्र (बिल) के भुगतान को नई सुविधा आरंभ की गई है। अब आवासधारी, प्लाट होल्डर, लाइसेंसी शाप आदि अपने संपदा बिल का भुगतान स्टेट बैंक आफ इंडिया के इंटरनेट बैंकिंग सेवा के माध्यम से कर सकेंगे। बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा ने इस नयी सुविधा का औपचारिक उदघाटन किया। इस मौके पर संयंत्र के अधिशासी निदेशक गण एवं वरीय अधिकारियों सहित इस कार्य से जुड़े वित्त एवं लेखा तथा नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस नयी सुविधा द्वारा संपदा बिल भुगतान के लिये डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू ओएनएलआईएनईएसबीआई काम पर जाकर स्टेट बैंक कलेक्ट के माध्यम से एसएपी कस्टमर कोड डालकर बिल संबंधित संपूर्ण विवरण देखी जा सकती है। इसके पश्चात बिल का भुगतान इन्टरनेट बैंकिंग डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। इस सुविधा के माध्यम से दिनांक 31.08.14 तथा इसके बाद जारी होने वाले संपदा बिल का भुगतान किया जा सकता है। इसके चालू होने से अब बीएसएल के संपदा बिल का भुगतान आसानी से कहीं से भी की जा सकती है।