बोकारो थर्मल | बोकारोथर्मल में लगाए गए मीना बाजार में झूला झूलने आए परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। उसके भाई द्वारा विरोध करने पर उसकी धुनाई कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तब तक बदमाश भाग गए। कुछ युवक रंगदारी वसूली कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।