पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली को लेकर सड़क जाम कर दिया

बिजली को लेकर सड़क जाम कर दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो। बिजलीकी लचर व्यवस्था के विरोध में तेनुघाट, घरवाटांड़, चांपी, उलगडडा् एवं आसपास के क्षेत्रों के आम ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। साथ ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। जाम एवं बंदी स्वतः स्फूर्त था। आम नागरिकों में बिजली की समस्या को लेकर काफी आक्रोश है। गोमिया पेटरवार मुख्य पथ पर तेनुघाट नीलाम्बर-पीतांबर चौक के निकट ग्रामीणों ने अहले सुबह से ही जाम लगा दिया जिससे तेनुघाट होकर जाने वाली रांची, बोकारो, हजारीबाग की सभी गाडिय़ां गंतव्य को नहीं जा सकीं। बंदी से स्कूल बस एवं एम्बुलेंस को मुक्त रखा गया था।