- Hindi News
- स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह ने दिया 60 एएनएम को नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह ने दिया 60 एएनएम को नियुक्ति पत्र
सूबेके स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोकारो जिला के 60 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया। वर्ष 05 से अनुबंध पर कार्यरत उक्त एनएनएम का गत सप्ताह ही साक्षात्कार लेकर चयन किया गया था। यहां मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस नियुक्ति में भी झारखंड सरकार का अहम योगदान है। राज्य में स्वास्थ्य की स्थिति रोंगटे खड़ा कर देने वाली थी। डॉक्टरों से मात्र 20 हजार रुपए में काम लिया जा रहा था। पारा मेडिकल स्टाफ सड़क पर आंदोलन करके भिक्षाटन कर रहे थे। लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इसमें काफी सुधार हुआ है। 200 डॉक्टर को परमानेंट किया गया। 175 आयुष डॉक्टरों को परमानेंट किया गया। 773 अन्य डॉक्टरों की बहाली होने वाला है। 500 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति करने जा रहे हैं। 369 नर्स को परमानेंट किया गया है। वहीं पारा मेडिकल वगैरह मिलाकर 1347 लोगों को नियमित किया जा चुका है। 195 नया बहाली की मंजूरी मिली है।
सहिया को देंगे स्कूटी
पारा मेडिकल स्टाफ गंभीर स्थिति में थे। भिक्षाटन कर रहे थे। मंत्री जी की इनायत हुई, तो लोग खुश हैं।\\\"\\\" उमाकुजूर ,पारा मेडिकल स्टाफ प्रदेश उपाध्यक्ष
एएनएम को आश्वासन तो बहुत नेताओं ने दिया, परंतु काम किया राजेंद्र बाबू ने।\\\"\\\" शशिभूषणसिंह, सिविल सर्जन, बोकारो
बेरमो अनुमंडल में मात्र 64 फीसदी इमिटेशन हो रहा है, इससे स्पष्ट है कि यहां के बच्चे स्वास्थ्य सेवा से वंचित हैं। इसमें सुधार करें।\\\"\\\" भुवनेशप्रताप सिंह (एसडीओ)
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य के सहिया को 10 हजार साइकिल दिया जा चुका है। 10 हजार और देने जा रहे हैं। बेहतर कार्य करने वाली सहिया को स्कूटी दिया जाएगा। 32 हजार सहिया का मानदेय बढ़ाया है।
कार्यक्रम के दौरान एएनएम को नियुक्ति पत्र देते मंत्री राजेंद्र सिंह अन्य।
कई लोग थे उपस्थिति
कार्यक्रमका संचालन डॉ के के सिन्हा ने किया। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, बेरमो बीडीओ अनुराधा कुमारी, सीओ किरण सोरेंग, डीटीओ डॉ के सिंह, डीएमओ डॉ के पोद्दार, प्रभारी डॉ एसपी सिंह, डॉ संगीता कुमारी, डॉ विश्वनाथ चौधरी, पारा मेडिकल एसोसिएशन के उपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमा कुजूर, सुनंदा जायसवाल, संजय कुमार, साधु शरण, मनोज आदि मौजूद थे।
इन्होंने भी किया संबोधित