अस्पताल की आधारशिला रखी गई
दुगदा। राज्यमें पुनः हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन की सरकार बनेगी। उक्त बातें सूबे के ऊर्जा, वित्त, स्वास्थ्य सह संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने चंद्रपुरा प्रखंड के घुटवे गांव में छह बेड के अस्पताल की आधारशिला रखते हुए कही। उन्होंने मेसर्स सर्वोदय कंस्ट्रक्शन बोकारो को हिदायत देते हुए कहा कि अस्पताल निर्माण की गुणवत्ता में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि डीवीसी को राज्य गठन के पश्चात 13 वर्षों तक पूर्व की राज्य सरकार ने एक पैसा नहीं दिया था।