पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर अल्पावास गृह का होगा निर्माण

स्टेशन पर अल्पावास गृह का होगा निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबबोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन में अल्पावास गृह का निर्माण किया जाएगा। अल्पावास गृह में ही अनाथ, गुमशुदा और भटके हुए बच्चों का संरक्षण होगा। बीएस सिटी रेलवे स्टेशन के क्षेत्रिय रेल प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने कहा कि इस बाल संरक्षण गृह के बनने के बाद इसमें भटके, गुमशुदा और अनाथ बच्चों काे रखा जाएगा। इसी गृह में रेलवे इन बच्चों का पालन पोषण भी करेगा।

होगा पुनर्वास : एसएम

^बालसंरक्षण गृह के निर्माण होने से स्टेशन परिसर में इधर उधर जो अनाथ और भटकते हुए बच्चे नजर आते हैं। उनका अल्प अवधि के लिए पुनर्वास होगा। अगर बच्चे के परिजन अगर आते हैं तो तुरंत उन्हें सौंप दिया जाएगा। अल्पावास की व्यवस्था शीघ्र ही होगी।^- एकेमिश्रा, स्टेशनमैनेजर, बोकारो स्टील सिटी

ऐसे बच्चों के लिए अलग से बनेगा कमरा

ऐसेअनाथ, भटके और गुम हुए बच्चों के लिए स्टेशन परिसर में कमरे का निर्माण कराया जाएगा। कमरे में बच्चों के खाने, पीने और रहने की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके अलावा बच्चों को कपड़ा से लेकर अन्य सुविधाएं तक रेलवे ही देगा।