पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांकी ने भक्तों का मन मोहा

झांकी ने भक्तों का मन मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सेक्टर12 एफ स्थित बोकारो डेयरी (सुधा) में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनी। इस अवसर पर बाबा विश्वकर्मा की अत्यन्त मनोहारी प्रतिमा स्थापित कर, भव्य साज-सज्जा की गयी तथा रात्रि में भजन का सुमधुर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोकारो डेयरी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अति उत्साह देखा गया। इस बार श्रमिक, संवेदक, वितरक, रिटेलर सहित सबांे ने बढ़ चढ़ कर पूजा में भाग लिया। रात्रि में भजन के कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। पूजा समिति के अध्यक्ष भूपाल जी सहाय, मुख्य कार्यपालक ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, श्रमिकों सहित सभी पक्षों का आभार व्यक्त किया एवं सबों को इस अवसर पर शुभकामना दी। मुख्य कार्यपालक सहाय ने इस अवसर पर सुधा के अपने सभी उपभोक्ताओं को निरंतर सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
बोकारो। विश्वकर्माजन जागरण मंच ने सेक्टर बारह बी शॉपिंग सेंटर के बगल स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसकी अध्यक्षता राम सिंहासन शर्मा ने की। पूजा का विधिवत उद्‌घाटन रामा शंकर शर्मा एवं विनोद कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। अध्यक्षीय भाषण में राम सिंहासन शर्मा ने कहा कि समाज ने इस मंदिर का निर्माण किया है।
बोकारो | महिलाओंके सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए महिला समिति, बोकारो द्वारा स्थापित उद्योग केन्द्र स्वावलंबन मऔर साला केन्द्र सुरभि में 17 सितम्बर को श्रद्धापूर्वक विश्वकर्मा भगवान का पूजन किया गया। इस आयोजन में महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला मैत्रा, उपाध्यक्षगण तथा अन्य सदस्याएं शामिल हुईं।
बोकारो ।जय झारखंड मजदूर समाज सखा सहयोग सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर नौ स्थित यूनियन कार्यालय में देव शिल्पी विश्वकर्मा भगवान की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी पूजा आराधना की गई। इस दौरान झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा, अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन शीतांशु प्रसाद, ईडी वर्क्स बंदोपाध्याय, जीएम पर्सनल बीके ठाकुर, डा. एस चक्रवर्ती, डा. सतीश कुमार, डा. करुणामय, झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, जितेंद्र, मनीष, आरसी पासवान आदि मौजूद थे। वहीं पायोनियर फूड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भूतनाथ मंदिर के समीप विश्वकर्मा पूजा की गई। इसमें संचालक ओमप्रकाश शर्मा, अरविंद, सतीश आदि मौजूद थे। चीरा चास में आनंद विहार तथा चास गुरुद्वारा मोड़ पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से विश्वकर्मा पूजा की गई। मौके पर आनंद विहार के विनोद, मधु, रंजीत, सुजीत ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

रेलवेमजदूर संघ ने की विश्वकर्मा पूजा . दक्षिणपूर्व रेलवे मजदूर संघ की ओर से रेलवे कालोनी में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कुमार अभिषेक, भूखन, श्रवण, प्रदीप, विवेक आदि मौजूद थे।
फुसरो। कारोरोड़ सेल समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण सह झांकी का आयोजन किया गया। यहां महंत जय प्रकाश गुप्ता ने ज्योति स्वागत तथा गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत की। यहां गिरिडीह सांसद सहित कारो पीओ राजमुनी राम, मधुसूदन सिंह, वरुण सिंह, अरविंद सिंह, आदि मौजूद थे। मौके पर मिली मुखर्जी, सिकंदर, सरोज पांडेय, देवी अर्चना आदि ने आकर्षक भजन प्रस्तुत किया। उनके भजन क्यों तेरे रहते झोली खाली है मां..., झुलतरी सातो रे बहिनिया झूलवा लगाई के..., तेरे दर पे मईया कितने दिवाने आए हैं...आदि की खूब सराहना हुई।

देव शिल्पी की पूजा की धूम
बालीडीह | देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा रेलवे के सभी विभाग रेलवे स्टैण्ड के साथ बोकारो बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में पूरे धूमधाम से हुई। बोकारो रेलवे स्टेशन के पास बने टेम्पो और ट्रेकर एसोसिएशन द्वारा बनाये गये पूजा पंडाल का उदघाटन आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने सबसे पहले टेम्पो एसोसिएशन द्वारा बनाये गये पूजा पंडाल का उदघाटन नारियल फोड़कर फीता काटकर किया।