- Hindi News
- प्लांट में विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हुई
प्लांट में विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हुई
यंत्रोंऔर उपकरणों के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना 17 सितम्बर को बोकारो स्टील प्लांट में परम्परानुसार पूरी श्रद्धा और उत्साह से की गयी। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से मशीनों की पूजा की और प्लांट के सुरक्षित और सफल परिचालन की कामना की। बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा ने अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एस दासगुप्ता, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) शीतांशु प्रसाद, अधिशासी निदेशक (संकार्य) बंधोपाध्याय, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) अजय कुमार, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) रवि वर्मा एम, निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डा. एएम केकरे और अन्य वरिष्ठ सहयोगियों के साथ नगर और प्लांट परिसर के विभिन्न विभागों के आयोजनों में शामिल होकर पूजा अर्चना की।
गैर-संकार्य विभागों में एविएशन, सेक्टर-9 और 3 के अनुरक्षण केन्द्र, जल शुद्धीकरण संयंत्र, मानव संसाधन विकास केन्द्र की कर्मशाला, कम्प्यूटर एवं आइटी ईआरपी तथा वित्त एवं लेखा विभाग शामिल थे। प्लांट परिसर में मुख्य अग्निशमन केन्द्र, मशीन शाप, केन्द्रीय डार, यातायात, पीईबी, एसएमएस-1, आइएमएफ, कैपिटल रिपेयर (यांत्रिक), आरएमपी, कोक अवन्स, आरएमएचपी, सिन्टर प्लांट, शारी अनुरक्षण (यांत्रिक), सामान्य अनुरक्षण (यांत्रिक), परियोजना कार्यालय (लौह क्षेत्र), ब्लास्ट फर्नेस, पावर प्लांट, टीबीएस, आक्सीजन प्लांट, एसएमएस-2 सीसीएस, डीएनडब्ल्यू, स्लैबिंग मिल, हाट स्ट्रिप मिल, कोल्ड रोलिंग मिल, आरजीबीएस, एमआरडी, सीआरएम-3 तथा एचआरसीएफ शामिल थे, जहां निकटस्थ विभागों के सदस्य एकत्र हुए।
मैत्रा ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ विभिन्न विभागों के विश्वकर्मा पूजनोत्सव में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर तकनीकी और मानवीय अनुशासन को बोकारो इस्पात संयंत्र के धर्म के रूप में अपनाने का संदेश बीएसएल के सभी सदस्यों को दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता कुमार रवि ने पीएंडटी कालोनी पर पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर अखिलेश कुमार, अशोक कुमार, सुजीत कुमार, अमरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अनंत लाल महतो आदि उपस्थित थे। सेक्टर चार स्थित प्रेमसंस होंडा के शोरूम में भी भगवान विश्वकर्मा याद किए गए।
पीएंडटी कालोनी में पंडाल का उद्घाटन करते रवि।