पूजा पर किया संगीत कार्यक्रम का आयोजन
देवशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा इस्पात नगरी बोकारो आस-पास के क्षेत्रों में धूम-धाम से की गई। इस अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट, विभिन्न प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। सेक्टर 4 जी स्थित विश्वकर्मा मंदिर, सेक्टर 3 पानी टंकी परिसर सहित कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। बोकारो स्टील प्लांट में विश्वकर्मा पूजा की विशेष चहल-पहल रही। पूजा के उपलक्ष्य में वरिष्ठ संगीतज्ञ बब्बन जी विश्वकर्मा ने सेक्टर 4 जी स्थित आवास पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ संगीतज्ञ ध्रुपदेव तिवारी, बब्बन जी विश्वकर्मा, नरेश कुमार सिन्हा अरुण पाठक ने अपनी गायकी से सबको आनंदित किया। तबले पर पं. बच्चन महाराज उनके शिष्य धीरज तिवारी मंटू बाबू ने बहुत ही अच्छी संगति की। शुरुआत ध्रुपदेव तिवारी ने राग मारवा, यमन, दरबारी केदार में शास्त्रीय गायन प्रस्तुत कर किया। इनके साथ तबले पर नरेश कुमार सिन्हा पं. बच्चन महाराज ने संगति की। पं. बच्चन महाराज के प्रतिभावान शिष्य बोकारो के सुप्रसिद्ध युवा तबलावादक धीरज तिवारी ने एकल तबला वादन प्रस्तुत कर सबको प्रभावित किया। इनके साथ हारमोनियम पर बब्बन जी विश्वकर्मा लहरा दे रहे थे। सुप्रसिद्ध गायक अरुण पाठक ने गीत गजल प्रस्तुत कर सब लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।