राजद के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया
बोकारो | राजदके प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह का स्वागत बोकारो रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया। वे राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। यहां गिरिनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की विफलता और देश में फैल रहे सांप्रदायिक तनाव के खिलाफ 22 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल से अवकाश मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव का बुलावा प्राप्त हुआ है इसलिए दिल्ली जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से देवानंद राम, मो.सुल्तान, अवधेश यादव, राजेन्द्र सिंह, सुजीत सिंह, रामवचन यादव, चंद्रमणि राम, रवींद्र प्रसाद, मनोज पासवान, मुन्ना, भूषण, मिनाज अंसारी, राधेश्याम, जितेन्द्र सिंह, विश्वनाथ गुप्ता, राजन ठाकुर, अनूप सिंह, संजय यादव, गोपाल नायक, कृष्णा सिंह, जंगबहादुर यादव आदि उपस्थित थे।