लंगूरों ने किया लोगों की नाक में दम
लंगूरों ने किया लोगों की नाक में दम
बोकारो | बोकारोशहर और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों लंगूरों की सेना ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। ये किसी भी वक्त घर की छतों पर जाते हैं और जमकर उधम मचाते हैं। ये लंगूर घर के बाहर रखी खाने-पीने की चीजों को उठाकर ले जाते हैं। इन लंगूरों के कारण बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी हमेशा डरे हुए रहते हैं। उनका खेलना-कूदना भी दूभर हो गया है।