पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता हैं मजबूत दीवार : बबन

कार्यकर्ता हैं मजबूत दीवार : बबन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बोकारोजिला लोजपा कार्यकारिणी की बैठक उत्सव मंडप में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने की। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की मजबूत दीवार हैं। हमारी सफलता इन्हीं पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जिला की मजबूती पंचायत से लेकर प्रखंड में होती है। झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। यहां जिलाध्यक्ष ने अपनी कमेटी का पूरा ब्यौरा दिया। वहीं सभी प्रखंड के आए प्रखंड अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर मुख्य रूप से उमेश पासवान, राम सिंहासन शर्मा, कपिल पासवान, संजय पासवान, बैजनाथ प्रसाद, सतीश रजवार, महिला अध्यक्षा विद्या सिंह, आेम प्रकाश गुप्ता, झपसी राम, तुहीन शेखर, अनिल पासवान, राकेश कुमार, शंभूनाथ, जनार्दन राजवंश, कृष्णा पासवान, संजय झा, सुरेन्द्र कुमार, गौरीलाल बाउरी, वीरेंद्र भगत, गीता देवी, सुखी देवी, बांसरोपन पासवान आदि उपस्थित थे।