विस्थापित हित में फैसला ले प्रबंधन
बोकारो | क्रांतियुवा मोर्चा की बैठक प्रधान कार्यालय बालीडीह में हुई। इसकी अध्यक्षता पवन गोस्वामी ने की। यहां वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों के हित में फैसला ले। प्रबंधन विस्थापितों को ठगने का काम कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि विस्थापितों को अविलंब नियोजन मिले वरना विस्थापित परिवार एक मंच पर आकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से देवीलाल ठाकुर, किशोर कुमार, अश्विनी कुमार, जन्मेजय गोस्वामी, व्यास कुमार, रूपेश झा, कंचन गोस्वामी, अमित सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे।