कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने की मांग
बोकारो | कौमीएकता मंच और नेशनल हॉकर फेडरेशन ने कांग्रेस नेता सगीर अंसारी को बोकारो विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की मांग की है। मंच के सचिव मो. इस्राफिल अंसारी ने कहा है कि मंच की ओर से निर्णय लिया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सगीर अंसारी को प्रत्याशी बनाए। उन्होंने कहा कि अंसारी जुझारू एवं लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से उनकी जीत तय है। दूसरी ओर नेशनल हॉकर फेडरेशन के संयोजक निजाम अंसारी ने भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर सगीर अंसारी को उम्मीदवार बनाने की मांग की है।