बेटिकट यात्रा करते पकड़ाए नेताजी
बोकारो | बोकारोरेलवे की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुनदाग और झालदा के बीच धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रा करते एक बोकारो के नेता संजय पासवान पकड़े गए। नेताजी ट्रेन के थर्ड एसी में बैठकर यात्रा कर रहे थे। बेटिकट पकड़े जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों से नेताजी ने यह भी कहा कि वे जेडआरयूसीसी के मेंबर हैं। लेकिन उनके पास किसी तरह के कागजात नहीं थे। इसके बाद उन्हें अंतिम में जुर्माना भरना पड़ा। उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर को एक फर्जी पूर्व सांसद भी काउंटर से टिकट लेते गिरफ्तार किए गए थे। इसकी पुष्टि क्षेत्रीय रेल प्रबंधक ने भी की है।