योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास
बोकारो | मुख्यमंत्रीने जिले में 106 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न योजनाओं का ऑन लाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें बोकारो में बने नव निर्मित विकास भवन सहित कई योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा आईएपी, एसीपी, मनरेगा, इंदिरा आवास जैसे विकास योजनाएं शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने जिले में सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना की शुरुआत की। उन्होंने जिले के चार प्रखंडों के करीब 376 लाभुकों को धोती-साड़ी दी।