पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को स्वावलंबी बनाना लक्ष्य : हेमंत

महिलाओं को स्वावलंबी बनाना लक्ष्य : हेमंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबेके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले में सोना सोबर योजना की शुरूआत की। जिला प्रशासन की ओर से बोकारो क्लब में आयोजित विकास मेले में उन्होंने बीपीएलधारी सुधीर दत्त और शक्ति पद पाल को धोती देकर इसकी शुरुआत की। वहीं कोई 106 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकास मेले की शुरूआत करने के बाद मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। विभिन्न सरकारी योजनाओं में महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी हो इसका ख्याल जिला प्रशासन को रखना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। सरकार की यह मंशा है कि पुलिस बहाली में पचास प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिले। सूबे के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सूबे में 10 हजार सहियाओं को साइकिल दी गई। अब पुन: 10 हजार सहियाओं को बहाल कर उन्हें साइकिल दी जाएगी। अब बेस्ट सहिया को 26 सितंबर के पहले स्कूटी देने की योजना है। विकास मेले को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधियों को पूर्ण अधिकार मिले। वहीं प्रखंड के प्रमुखों को वाहन की सुविधा मिले। ताकि प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुन सकें।

सीएम को दिया गार्ड ऑफ आनर

राज्यके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो हवाईअड्डा पर दोपहर करीब 12:20 बजे पहुंचे। सीएम निश्चित समय से करीब एक घंटा के विलंब से बोकारो पहुंचे। उनके साथ सूबे के स्वास्थ्य और ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह भी थे। हवाई अड्डा पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया।

और सहियाओं ने भी लगाई गुहार

विकासमेले में पहुंची सहियाओं ने नियोजन की मांग को लेकर नारेबाजी की। सहियाओं ने कहा कि उन्हें कमीशन मिलता है। सरकार उन्हें भी नियमित करे और नियोजन दे। इस पर जिले के अधिकारियों ने उनका आवेदन लिया और मुख्यमंत्री हेमंत को सौंप दिया।

तेजाब पीडि़ता ने रखी अपनी मांग

जिलेकी गोमिया बस्ती में रहने वाली तेजाब पीडि़ता सपना देवी ने मुख्यमंत्री से मिलकर नियोजन देने की मांग की। साथ ही उन्होंने सीएम से मुआवजा देने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने पीडि़ता को आश्वासन दिया कि नियम संगत उन्हें स